जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के पति समेत दो के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

*जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के पति समेत दो के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज*

 

 

काशीपुर। गालीगलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुण्डेश्वरी अंतर्गत ग्राम जुड़का निवासी रेखा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका व उसके पति हरविन्दर सिंह पुत्र स्व. रमेशचन्द्र निवासी नया आवास विकास काशीपुर के न्यायालय में केस चल रहे हैं। आरोप है कि पति केस वापस लेने का दवाब बना रहा है। बीती 9 अगस्त को रेखा बाजार आ रही थी तो आवास विकास मोड़ पर हरविन्दर सिंह व उसके साथी आवास विकास निवासी आशीष ने उसेे रोका और गालीगलौच करते हुये मारपीट शुरू कर दी। उसके शरीर पर गुम चोटें आईं। हरविन्दर सिंह व उसके साथी आशीष से अपनी जानमाल का खतरा बताते हुए रेखा ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement