आम आदमी पार्टी ने नैनीताल जिले की सारी कार्यकारिणी को किया भंग

*आम आदमी पार्टी ने नैनीताल जिले की सारी कार्यकारिणी को किया भंग*

 

 

 

नैनीताल। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के बाद नैनीताल आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी सभी, विधानसभाओं की कार्यकारिणी, नगर कार्यकारिणी व युवा मोर्चा जिला नैनीताल कार्यकारिणी भंग की जाती है। आगामी दिनों में जल्द ही आपस में वार्ता कर कार्यकारिणी का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया जाएगा। यह

जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नैनीताल/अल्मोड़ा जिला

प्रभारी एसपीएस रावत ने बीजेपी कांग्रेस पर भर्ती घोटालों से लेकर विधानसभा सचिवालय में अपने चहेतों व रिश्तेदारों को नौकरी देने के मामले में उत्तराखंड का

नाम डुबोने का काम किया है। रावत ने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली में आम आदमी

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के घर सीबीआई भेजकर एक ईमानदार सरकार को बदनाम

करने की साजिश की जा रही है। लेकिन जो व्यक्ति दिल्‍ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर सीबीआई जांच के आदेश देता है, वह खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त है। जब दिल्‍ली के एलजी खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन थे, उन्होंने नोटबंदी के माध्यम से 4 सौ करोड़ रुपए

का घोटाला करने का काम किया जिसमें सीबीआई ने जांच भी की थी, लेकिन आगे की कार्रवाई नहीं की। आज आम आदमी पार्टी के दिल्‍ली के सभी विधायक एलजी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जबकि उत्तराखंड में इतने बड़े स्तर पर घोटाला हुआ जिसमें घोटाले में लिप्त छोटे लोग करीब 28 गिरफ्तार हो चुके हैं, आखिर कहीं न कहीं से इनको संरक्षण था। तब यह इस स्कैंडल को अंजाम देते थे। अब सरकार को चाहिए अगर सरकार जीरो टोरलेंस की बात करती है और मुख्यमंत्री भी कह रहे हैं कि

हम हर घोटाले की जांच करने को तैयार हैं चाहे वह किसी भी कालखंड में हुआ हो तो

उनको अब उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए जिसकी

उत्तराखंड में एसटीएफ जांच कर रही है। उनकी जांच से आम आदमी पार्टी संतुष्ट है लेकिन भ्रष्टाचार में बड़े सफेदपोश और उच्च अधिकारी शामिल हैं उन पर

एसटीएफ हाथ नहीं डालेगी इसलिए सीबीआई जांच जरूरी हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement