पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत महिला वारंटी को किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन एनबीडब्ल्यू व वांछित की गिरफ्तारी के अनुपालन में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने वारंटी सीमा पत्नी हरिओम गोस्वामी निवासी श्यामपुरम थाना आईटीआई को धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम, परमजीत कौर पत्नी मक्खन सिंह निवासी ग्राम कुंडेश्वरा कुंडेश्वरी थाना काशीपुर को धारा 60(1) आबकारी एक्ट, गुड़िया देवी पत्नी सतवीर सिंह निवासी ग्राम ढकिया नंबर 1 कुंडेश्वरी थाना काशीपुर को धारा 3/4/6/7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल किशोर फर्त्याल, मुकेश कुमार, हरिसिंह व महिला कांस्टेबल रिचा तिवारी थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement