भाजपा नेता दीपक बाली ने किया गणेशोत्सव भजन संध्या का शुभारंभ

*भाजपा नेता दीपक बाली ने किया गणेशोत्सव भजन संध्या का शुभारंभ*

 

 

 

काशीपुर। नगर के मोहल्ला लाहोरियान स्थित माता मन्सा देवी मंदिर के पास श्री बालाजी महाराज पावन धाम मंदिर कमेटी द्वारा 13वें विशाल गणेश उत्सव के अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन पूरी धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी एवं भाजपा नेता दीपक बाली रहे।

 

उल्लेखनीय है कि माता मन्सा देवी मंदिर के पास पिछले 12 वर्षों से निरंतर श्री गणेश उत्सव कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता रहा है ,जिसमें नगर के तमाम लोग शामिल होकर गणपति बप्पा मोरया के मधुर भजनों का पूरा आनंद लेते हैं। इस बार 13 वें गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित विशाल भजन संध्या रात्रि 8:00 बजे शुरू हुई । भाजपा नेता दीपक बाली ने दीप प्रज्वलित कर भगवान गणेश के चरणों में शीश नवाकर सर्व समाज के कल्याण की कामना की और भजन संध्या का शुभारंभ किया ।इस अवसर पर श्री मुकेश गिरि ने पूरे विधि विधान से पूजा कराई। जहां एक ओर कार्यक्रम के आयोजकों ने मुख्य अतिथि दीपक बाली को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेट किया तो वंही श्री बाली ने कार्यक्रम के आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। श्रवण मस्ताना नामदेव सिस्टर और शुभम तिलकधारी सहित अनेक भजन गायकों ने सुंदर सुंदर भजन गाकर सभी का मन मोह लिया। श्याम आए सखी री मोर बन कर भजन पर दर्शक झूम उठे । भजन संध्या विभिन्न रूपों में नजर आई । जिसमें माता का जागरण भी नजर आया तो गणेश उत्सव की भी छवि नजर आई, वही भगवान श्री कृष्ण और राधा बने पात्रों ने श्री कृष्ण लीला का भी एहसास कराया ।इस अवसर पर भजन संध्या के आयोजक मंडल के विपिन कुमार, विशेष कुमार, नरेश कुमार, अभिषेक, सौरभ, सुनील कुमार, आकाश गर्ग, मनोज, अंकित, योगेश आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संघ के नगर प्रचारक जितेंद्र जी,अमित सक्सेना मनोज कौशिक अजय वीर यादव पवित्र शर्मा , युवराज शर्मा, बिट्टू राणा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं सैकड़ों की संख्या में आम जन, स्त्री पुरुष व बच्चे मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement