कानपुर उपद्रव: 45 मिनट तक हजारों की भीड़ के सामने तैनात रहे 7 पुलिसकर्मी, जीप से उपद्रवियों को दौड़ाया

कानपुर। बीते दिन कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र में भारी बवाल हो गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा बमुश्किल उपद्रवियों पर काबू पाया गया। बता दें भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में शुक्रवार को नई सड़क पर जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हो गया। विरोध में शामिल समुदाय विशेष के लोग जबरन दुकानें बंद कराते हुए दूसरे समुदाय के हाते में दाखिल हो गए। इससे भड़के दूसरे समुदाय के लोग उन्हें खदेड़ने लगे। कुछ मिनट बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। एक पक्ष की तरफ से फायरिंग के साथ पेट्रोल बम फेंके गए। देरशाम तक गलियों में बवाल चलता रहा। बमुश्किल पुलिस हालात काबू कर सकी। बवाल में 30 से अधिक घायल हुए हैं। 18 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 12 कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई है।
बता दें कानपुर में जब चंद्रेश्वर हाते के बाहर बवाल हो रहा था तब वहां सिर्फ सात पुलिसकर्मी ही मौजूद थे, जिसमें से एक सीओ, पांच सिपाही व गनर था। पुलिसकर्मियों की संख्या बेहद कम थी। भारी पुलिस बल न होने के कारण बवाल बढ़ता गया, लेकिन पुलिस ने कुछ लोगों के साथ मिलकर भीड़ को नई सड़क से परेड की ओर आने से रोकने की पूरी कोशिश की। यदि भीड़ परेड चौराहे तक पहुंच जाती तो और बड़ा बवाल हो सकता था। दरअसल, बेकनगंज पुलिस को भी इतने बड़े बवाल का अंदाजा नहीं था। जब सामने से हजारों की भीड़ आ रही थी तब वहां सात पुलिसकर्मी ही मौजूद थे। घटना के समय सबसे पहले एसीपी अनवरगंज मोहम्मद अकमल खां मौके पर पहुंचे। उग्र भीड़ को देखते हुए वह बेकनगंज थाने की जीप के पीछे चार सिपाहियों के साथ दौड़ पड़े। उन्होंने उपद्रवियों से मोर्चा लिया और सिपाही के साथ मिलकर लाठीचार्ज शुरू किया, जिससे कि एक जगह इकट्ठा न हो पाए।
तब तक उन्होंने अधिकारियों को बैकअप भेजने का मैसेज भी कर दिया था। हालांकि फोर्स वीवीआईपी ड्यूटी में होने चलते 45 मिनट बाद पहुंची। तब तक कई चक्रों में पथराव व नारेबाजी हो चुकी थी।

कानपुर उपद्रव: 45 मिनट तक हजारों की भीड़ के सामने तैनात रहे 7 पुलिसकर्मी, जीप से उपद्रवियों को दौड़ाया

जांबाज सिपाही ने जीप से उपद्रवियों को दौड़ाया
बवाल के वक्त सद्भावना चौकी पर महज सात पुलिसकर्मी थे। भीड़ को पथराव करते हुए खुद की ओर बढ़ता देख बेकनगंज थाने में तैनात जीप चालक मुश्ताक खां जीप में अकेले बैठकर एनाउंसमेंट करते रहे। जब भीड़ नहीं मानी और पथराव तेज कर दिया तो उन्होंने जीप की गति बढ़ाकर उपद्रवियों को दौड़ा लिया। उपद्रवी जीप से डर पथराव करते हुए पेंचबाग स्थित चमड़ा मंडी की ओर भाग निकले। जब मुश्ताक से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि भीड़ बहुत ज्यादा उग्र थी। उन्हें इससे बेहतर कुछ और समझ नहीं आया। उनके लिए लोगों को सुरक्षित करना प्राथमिकता है।

फोर्स संग मौके पर पहुंचे एडीसीपी पूर्वी
एसीपी अनवरगंज की सूचना पर पास में मौजूद फोर्स संग मौके पर पहुंचे एडीसीपी पूर्वी राहुल मिठास ने भी उपद्रवियों पर लाठी चार्ज करना शुरू किया, लेकिन भीड़ लगातार पुलिस टीम पर पथराव करती रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement