*पुलिस ने दहेज लोभियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया*

खबरे शेयर करे -

*पुलिस ने दहेज लोभियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया*

 

 

 

काशीपुर। विवाहिता ने ससुरालियों पर 5 लाख रुपए व एक कार दहेज में लाने की मांग को लेकर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने अपने जेठ पर भी अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

आरटीसी हेमपुर डिपो निवासी आशा वर्मा पुत्री विशाल वर्मा ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि 28 नवंबर 2017 को उसका विवाह विशाल वर्मा पुत्र जयप्रकाश वर्मा निवासी रमपुरा चौराहा दुर्गापुरी कोटद्वार उत्तरकाशी के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। इस दौरान उसके परिवार वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप दान दहेज भी दिया था। जिसके बाद भी उसके पति विशाल वर्मा, ससुर जयप्रकाश, सास मिथलेश, जेठ मनोज वर्मा, विक्की वर्मा, जेठानी दीपिका वर्मा खुश नहीं थे। वह उसको आए दिन 5 लाख रुपए व एक कार की मांग को लेकर परेशान करते थे। साथ ही उसने अपने जेठ विक्की वर्मा पर आरोप लगाया कि वह आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। जो बात उसने अपने पति को भी बताई थी। लेकिन उसके पति ने कभी भी इसका विरोध नहीं किया। बताया कि बीती 30 जून को उसके पति व ससुरालियों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। कहा कि जब तक वह 5 लाख रुपए व कार नहीं लाती है। तब तक वह वापस नहीं आए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *