प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग करने पर काशीपुर नगर निगम की टीम ने की चालानी कार्यवाही

प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग करने पर काशीपुर नगर निगम की टीम ने की चालानी कार्यवाही

 

काशीपुर। प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग करने पर काशीपुर नगर निगम की टीम ने 19 लोगों का चालान कर उनसे 11,700 रुपए का जुर्माना वसूला है। नगर आयुक्त विवेक राय के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने नगर निगम कर्मियों के साथ सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालने, गंदगी करने एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक, पॉलिथीन व डिस्पोजल आदि का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की। टीम ने कुल 7.850 किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री जब्त करते हुए 19 प्रतिष्ठान स्वामियों के चालान काटे। टीम ने उनसे 11700 रुपए का जुर्माना वसूला।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement