पूर्व प्रधानाचार्य पर चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी से दुष्कर्म के प्रयास को लेकर तमाम महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग उठाई

पूर्व प्रधानाचार्य पर चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी से दुष्कर्म के प्रयास को लेकर तमाम महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग उठाई

 

 

काशीपुर। चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इधर, तमाम महिलाओं ने भी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठाई है। गौरतलब है कि गोविंद बल्लभ पंत इण्टरमीडिएट कालेज की एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी ने कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक पर अश्लील हरकतें करने ल दुष्कर्म का प्रयास करने के संगीन आरोप लगाए थे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इधर, आज सुधा राय, मीरा शर्मा, लता शर्मा, प्रीति सिंह, रीता शर्मा, रितु मेहरोत्रा व पूजा आदि तमाम महिलाओं ने उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर कहा कि आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य को विद्यालय में किसी भी दशा में प्रवेश न करने दिया जाए, क्योंकि आरोपी द्वारा जांच को प्रभावित किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement