किच्छा पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

खबरे शेयर करे -

किच्छा :- विधानसभा चुनाव के बाद किच्छा क्षेत्र में नगर पालिका

 

सभासद एवं ग्राम प्रधान नजीमाबाद के पद पर भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत ने उत्साहित किया, किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं क्षेत्र का विकास बाधित नहीं होगा उक्त वक्तव्य भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार किच्छा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा!

सर्वप्रथम किच्छा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर ढोल नगाड़ो के साथ गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया !

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित, महिला, युवा, किसान सबके लिए काम करने वाली पार्टी है! भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाकर सबको मुख्य धारा में लाने का काम किया है। कहा संगठन में भितरघातियों को नहीं मिलेगा सम्मान किच्छा में कार्यकर्ताओ के स्वागत से अभिभूत हु ! विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि चारों धामों में से एक बद्रीनाथ धाम से प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का किच्छा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है, कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की हमेशा लड़ाई लड़ने वाले महेंद्र भट्ट को शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है! कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में हरिद्वार में पंचायत चुनाव हुआ जिसका शत-प्रतिशत परिणाम पार्टी को मिला, आगामी चुनाव प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दिशा निर्देशन में लड़ा जाएगा, कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे! कार्यक्रम का संचालन जिला योजना समिति सदस्य मनमोहन सक्सेना ने की! इस दौरान मुख्य रूप से नानकमत्ता पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक बिष्ट, मेयर रामपाल, जिला महामंत्री अमित नारंग, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती, जिला कोषाध्यक्ष विनय बत्रा, संदीप अरोरा, मंडल अध्यक्ष विवेक राय, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र चौधरी, मनमोहन सक्सेना, नितिन चरण बाल्मीकि, मुकेश कोली, सुरेंद्र चौधरी, धीरेन्द्र मिश्रा, मोहन तिवारी, शेर सिंह, राजकुमार कोली, पिंकी डिमरी, राकेश गुप्ता, गोल्डी गोराया, अनिल यादव, वीरेंद्र यादव, नरेंद्र ठुकराल, देवेंद्र शर्मा, अमित मदन, दीपक मिश्रा, बिट्टू छाबड़ा, नारायण पाठक समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे !


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *