कुमाऊं आईजी की बड़ी कार्यवाही ,एक एसआई को निलंबित और पांच एसआई को लाइन हाजिर किया 

आईजी की कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप 

 

हल्द्वानी आइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस लाइन में ओ आर के दौरान अवैध शराब की बिक्री में कार्रवाई न करने और डयूटी में लापरवाही बरतने पर एक एसआई को निलंबित किया है। जबकि पांच उप निरीक्षकों को लाइन हाजिर किया है। आईजी भरणे ने ट्रांजिट कैम्प थाने के एसआई मनाेज कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा एसआई ललित चौधरी, रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या, एसआई मुकेश रावत, विकास रावत, अनुराग सिंह को अभियोग की विवेचना में लापरवाही बरतते हुए उन्हें लंबित रखने पर लाइन हाजिर किया गया है उन्होंने कहा पुलिसकर्मियों की लापरवाही किसी हालत में बर्दास्त नही की जाएगी साथ ही आईजी भरणे ने कहा की पुलिस कर्मी आम जनता की समस्या को सुन कर उनका निस्तारण करें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement