सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच व एक व्यक्ति को कच्ची शराब समेत कुण्डा थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच व एक व्यक्ति को कच्ची शराब समेत कुण्डा थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया

काशीपुर। सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच व एक व्यक्ति को कच्ची शराब समेत कुण्डा थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा आपरेशन क्रेक डाउन/आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत अवैध शराब की रोकथाम एंव धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा की पुलिस टीम द्वारा सोमवार को चैकिंग के दौरान विजेन्द्र पुत्र रामभरोसे निवासी सरदारों का टांडा थाना आईटीआई को 50 पाउच में भरी लगभग 25 लीटर कच्ची शराब के साथ सैनी ढाबे से पहले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
वहीं राजीव कुमार पुत्र ओमप्रकाश, गुरमीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह, भरत सिंह पुत्र किरन पाल, अशोक कुमार पुत्र ऊदल सिंह तथा कुन्दन सिंह पुत्र मुन्नू सिंह निवासीगण ग्राम बाबरखेड़ा को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 6320 रूपये नकद व एक ताश की गड्डी समेत ग्राम बाबरखेड़ा शमशान घाट से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल,
उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कांस्टेबल चन्द्रशेखर, कुन्दन भौर्याल व विनोद मेहता थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement