महेंद्र सिंह पाल होंगे नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी!

महेंद्र सिंह पाल होंगे नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी!

महेंद्र सिंह पाल होंगे नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी!

आपसी लड़ाई में प्रकाश जोशी पिछड़े

 

 

दिल्ली नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा सीट पर भारी कशमकश के बीच पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल कांग्रेस प्रत्याशी होने जा रहे है कांग्रेस हाई कमान ने उनके नाम पर सहमति जता दी है सूत्रों की माने तो कल उनके नाम की घोषणा हो सकती है

 

नैनीताल उधम सिंह नगर सीट पर कांग्रेस में गुटबाजी के बीच पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल को फायदा हो गया है जिसके चलते उनका नाम प्रत्याशी के रूप में फाइनल हो चुका है सूत्रों की माने तो पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी का नाम आने के बाद कांग्रेस की गुटबाजी सामने आ गई थी और उत्तराखंड के कई कांग्रेसी दिग्गज जोशी के विरोध में खुलकर सामने आ गए थे उम्मीदवारी होने पर हल्द्वानी के कांग्रेस के बड़े नेता ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफे की धमकी दे दी थी जिसके बाद कांग्रेस के प्रभारी समेत उत्तराखंड के बड़े नेताओं ने बीच का रास्ता निकालते हुए पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल के नाम पर सहमति दे दी दावेदारों के रूप में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी का नाम भी आगे आया था सूत्रों की माने तो दोनों नेताओं ने अपनी असहमति कांग्रेस हाई कमान को जता दी थी जिसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह पाल का नाम तेजी से आगे आ गया है आपको बता दें महेंद्र सिंह पाल उत्तराखंड हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता है और कांग्रेस में काफी सक्रिय है वे जनता दल में रहते हुए नैनीताल लोकसभा सीट के सांसद बने थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement