ऊधमसिंह नगर को नशामुक्त बनाने के लिए पुलभट्टा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 5 लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

पुलभट्टा। प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार द्वारा प्रदेशभर को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस को निर्देशित किया है। जिस क्रम में पुलभट्टा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25.10 ग्राम समैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी जा रही है।
जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज द्वारा थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। थानाध्यक्ष पुलभट्टा और उनकी टीम द्वारा ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज चैकिंग के दौरान इन्द्रनगर सिरौलीकला में अभियुक्त रईस पुत्र मोहम्मद निवासी वार्ड न0 -20 इन्द्रानगर सिरौलीकला थाना- पुलभट्टा जिला उधमसिंहनगर उम्र 40 वर्ष के कब्जे से 25.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदा स्मैक के सम्बन्ध में अभियुक्त रईस से पूछताछ पर बताया गया यह स्मैक बरेली के भूरा नामक व्यक्ति से खरीद कर लाता है। यह स्मैक पुलभट्टा, सिरौलीकला, किच्छा के नशेडियों बेचता है। बरामदगी के आधार पर थाना पुलभट्टा में अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, एसआई पवन जोशी, एसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल चारु पंत आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement