गेंहू बीज खरीद को लेकर प्रबंध निदेशक टीडीसी ने वीसी के माध्यम से ली बैठक, 17 अप्रैल तक प्लांट शुरु करने के दिये निर्देश

रुद्रपुर। प्रबन्ध निदेशक टीडीसी एवं जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने टीडीसी के अधिकारियों के साथ गेहू बीज खरीद के सम्बन्ध में कैम्प कार्यालय से वीसी के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि दड़ा तथा सीड्स मार्केट का प्रतिदिन सर्वे किया जाये और पंजाब बाजार का भी अध्ययन किया जाये, प्लांट को 17 अप्रैल तक अवश्य शुरू कर दिया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सीड्स की सैम्पलिंग करें और 17 अप्रैल से सीड्स खरीद शुरू की जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नॉर्म्स के बारे में कास्तकारों को पहले से ही अवगत कराया जाये। इस दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, मुख्य बीज उत्पादक अधिकारी दीपक पाण्डे,बीज उत्पादक अधिकारी बीसी बर्मठा, उदय राम सिंह, बीज विपणन अधिकारी दिगम्बर प्रसाद, डायरेक्टर मुकुल महेश्वरी, अंकुर पपनेजा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement