मारवाड़ी समाज जनकल्याण समिति ने किया गौ संत शिवराज सिंह का भव्य स्वागत

रुद्रपुर में आज शाम को राष्ट्रीय गो संत शिवराज सिंह का रुद्रपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया। ज्ञात हो कि संत श्री शिवराज जी जो कि राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र से सम्बंद रखते है, ने दिसम्बर 2021से रामेश्वरम से गाय को राष्ट्रीय दर्जा दिलवाने के लिए पद यात्रा शुरू की। वो आज 9 महीनों में लगभग 11 राज्यो से पैदल यात्रा करते हुए और लगभग 5000 किलोमीटर की यात्रा करके आज शाम को रुद्रपुर पहुचे।
संत श्री का स्वागत राजस्थान प्रवासी गो भक्तों ने डॉ. उषा नरेन्द्र जैन के सानिध्य में ,गाबा चौक पर भव्यपुष्प वर्षा व फूलमालाओं के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर संत श्री के साथ बैठ कर धार्मिक चर्चा करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर संस्था के प्रमुख सदस्यों में ब्रह्मानन्द जोशी, नरेन्द्र सेठी जैन,राजेश वेद,रामगोपाल, विकाश, राघव, सुनील झवर, मुकेश सिहाग, ओम पारीक, पंडित ओम प्रकाश शास्त्री, विनोद,रामु,रूपन, प्रमोद,प्रेम आदि सदस्य भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement