लुधियाना में एटीएम कैश मशीन लूटने की मास्टर माइंड उत्तराखंड से हुई गिरफ्तार, DGP ने ट्वीट कर दी जानकारी

देहरादून। लुधियाना में एटीएम कैश कंपनी सीएमएस में साढ़े 8 करोड़ लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर उर्फ मोना गिरफ्तार हो गई है। पंजाब पुलिस ने मोना को उसके पति जसविंदर के साथ उत्तराखंड से पकड़ा है। वह यहां एक धार्मिक स्थल में छुपी हुई थी। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 100 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड को पकड़ लिया गया। काउंटर इंटेलिजेंस की मदद से लुधियाना पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
इससे पहले पंजाब पुलिस ने उसे ओपन चैलेंज दिया था। लुधियाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था कि मनदीप कौर उर्फ मोना और जसविंदर सिंह तुम जितना तेज भाग सकते हो भाग लो, लेकिन तुम बच नहीं सकते। तुम्हें जल्द पिंजरे में डाल दिया जाएगा। बता दें कि मनदीप कौर मोना ने कंपनी के कर्मचारी मनजिंदर मनी के साथ मिलकर पूरी लूट की वारदात की थी। जिसमें मनदीप का पति जसविंदर सिंह और भाई भी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement