मेयर ने किया स्वालम्बन कनेक्ट केंद्र का शुभारंभ; सूक्ष्म, लघु एवम मध्यम उद्यम होंगे स्थापित, मिलेगा रोजगार

रूद्रपुर । भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के स्वालम्वन कनेक्ट केंद्र का रविवार को ट्रांजिट कैम्प वार्ड नंबर तीन में विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि महापौर रामपाल सिंह ने फीता काटकर इस केन्द्र का शुभारंभ किया।

बता दें संस्था जीवंतिका एंटरप्राइजेज को सिडबी द्वारा उधम सिंह नगर के युवक युवती व महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए एससीके के रूप में चयनित किया गया है। जिसका उद्देश्य सपूर्ण भारत में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम स्थापित कर जिले के आम मानस को स्वरोजगार एवं उधमशीलता से जोड़ना हैं। इस योजना के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक ने एक्सेस लाइवलीहुड के साथ मिलकर भारत के प्रथम चरण में 100 जिलों का चयन किया गया है। जहां स्वालम्वन कनेक्ट केंद्र की स्थापना की जानी है। इन 100 जिलों में एक प्रमुख जिला उधम सिंह नगर भी हैं। जिला सेंटर रूद्रपुर में स्थापित किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से उधम सिंह नगर के समस्त युवाओं और महिलाओं को अपना व्यापार, व्यवसाय सेवा कार्य प्रारंभ करना है उनको समस्त योजनाओं की जानकारी उनकी काउंसलिंग कर दस्तावेजों की समीक्षा कर तैयार कर तथा योजनाओ के अंतर्गत क्या लाभ मिल सकता है , इसकी पूरी जानकारी देना और उनको प्रशिक्षण देना, स्वरोजगार के लिए लोन की प्रक्रिया पूर्ण करके उद्योग स्थापित करने में मदद करते हुए उनका साथ देना यही स्वालम्वन केंद्र का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि स्वालम्वन कनेक्ट केंद्र जिले में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्म निर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारी कम करने और पलायन रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलायी है। जिनका युवाओं को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती जनसंख्या के चलते सभी को सरकारी नौकरी मिलना संभव नहीं हैं ऐसे में युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर दूसरों को भी रोजगार देने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता, वॉर्ड न 03 के पार्षद विधान राय, मानस बैरागी,शंकर विश्वास, शुभम दास, अंकित दास, सुबीर वंदना दास, सुकुमार, आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement