गांधी कालोनी में वाल्मिकी मंदिर सामुदायिक भवन के सौंदर्यीकरण का मेयर रामपाल ने किया शिलान्यास

रुद्रपुर। गांधी कालोनी स्थित बाल्मिकी मंदिर सामुदायिक भवन का मेयर रामपाल सिंह ने वार्डवासियों से किया हुआ वायदा पूरा करते हुए सामूदायिक भवन के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत नारियल तोड़कर शुभारम्भ किया। मेयर रामपाल सिंह के निर्देश पर सामुदायिक भवन के सौंदर्यीकरण काम शुरू होने पर वार्डवासियों ने मिष्ठान वितरित करते हुए मेयर रामपाल सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल ने कहा कि शहर के सभी वार्डों का विकास उनकी प्राथमिकता है। बीते करीब साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने का प्रयास किया है। जो भी घोषणा करते हैं उसे धरातल पर अवश्य उतारते हैं। मेयर ने कहा कि जनता ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है उस पर खरा उतरने के लिए उन्होंने आज तक कोई कसर नहीं छोड़ी है। मेयर ने कहा कि संसाधनों के अभाव के बावजूद नगर निगम शहर को संवारने में लगा हुआ है। आगे भी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष बंटी राजोरिया, राजेश कुमार, मुकेश राजोरिया, गिरीश चंद, ज्ञानचंद, सुग्रीव सिंह, सुरेंद्र कुमार,विनोद मरोठिया, संजीव खेरालिया, विशाल सिंह, हैप्पी चौहान, आकाश यादव, सुमित यादव, अमित देवल, विनीता मरोठिया,प्रिया आदि मौजूद रहे।

गांधी कालोनी में वाल्मिकी मंदिर सामुदायिक भवन के सौंदर्यीकरण का मेयर रामपाल ने किया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement