पिचिंग करने हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा

पिचिंग करने हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा
रुद्रपुर: आज नगर निगम काशीपुर के पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर ने रुद्रपुर पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय में अपर जिलाधिकारी से मुलाकात की एवं साथ ही पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर ने जिलाधिकारी के नाम एक विज्ञापन अपर जिलाधिकारी महोदय को सोपा जिस ज्ञापन में कहा गया है कि काशीपुर ढेला नदी में पूर्व माह में आई बाढ़ के कारण सात मकान ढेला नदी में गिर गए, साथ ही मधुबन नगर का नागेश्वर मंदिर भी पूर्णता क्षतिग्रस्त हो गया था सिंचाई विभाग द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार का कोई सुरक्षा दीवार का कार्य उक्त स्थान पर नहीं किया गया है तथा अभी तक प्रभावित लोगों को आप भी नहीं मिला है ! पत्र के माध्यम से अब्दुल कादिर ने उपरोक्त स्थान पर पक्की पिचिंग करने, एवं आपदा प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग की है ! तथा अब्दुल कादिर ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से भी उनके कार्यालय रुद्रपुर में जाकर मुलाकात की

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement