सिंहेश्वरनाथ मंदिर के विकास में देरी पर मंत्री नाराज
वसुन्धरा दीप न्यूज डेस्क
मधेपुरा के प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में चल रहे विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने नाराजगी जताई। मंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर 90.27 करोड़ रुपये की विकास परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों व संवेदक को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए कार्यों की तकनीकी जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही। निरीक्षण से पहले मंत्री ने बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार की शांति, समृद्धि और विकास की कामना की।
पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परियोजना में हो रही देरी को दूर कर निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर के बेहतर विकास के लिए सभी निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी की जाएगी।