विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सांसद अजय भट्ट भारी मतों से विजय होंगे

खबरे शेयर करे -

विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सांसद अजय भट्ट भारी मतों से विजय होंगे

दिनेशपुर। विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सांसद अजय भट्ट भारी मतों से विजय होंगे। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत से तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने की अपील की।नगर के वार्ड- पांच में एएनयएलएम उपघटक शहरी ‘फेरी व्यवस्था’ के अंतर्गत 66. 10 लाख की लागत से निर्मित टाउन बिल्डिंग जन का विधायक अरविंद पांडेय ने शिलान्यास किया। पांडेय ने कहां कि भाजपा ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास की सोच रखती है। उन्होंने लोगों से विपक्ष पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी सांसद भट्ट के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अनादिरंजन मंडल ने किया। इस मौके पर नपं अधिशासी अधिकारी सरोज गौतम, पूर्व अध्यक्ष सीमा सरकार, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग, पूर्व राज्य दर्जा मंत्री विजय मंडल, व्यापारी नेता विशंभर लाल मिगलानी, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांत मंडल व सुभाष सरकार, डॉ सुधीर राय, आनंदित सरकार, संतोष राय, इति मंडल, प्रभा राय, अशोक कालड़ा, मानसिंह कोरंगा, देवेंद्र सिंह धर्मशक्त्तू उर्फ दीपू, प्रयाग दत्त कांडपाल आदि सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।


खबरे शेयर करे -