पुलिस ने चाकू के साथ एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चाकू के साथ एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

काशीपुर। एक संदिग्ध को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफतार किया है।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार को रात्रि संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु चैकिंग के दौरान बांसफोड़ान पुलिस चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, हेड कांस्टेबल अनिल मनराल, कांस्टेबल अमरदीप सिंह व जगदीश भट्ट द्वारा एक व्यकित जो रात्रि में घूम रहा था और जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अनिल कश्यप पुत्र स्व. सुम मेहरा निवासी मौहल्ला कटरामालियान काशीपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। उसके खिलाफ धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement