-->

*विधायक शिव अरोरा ने 77वे गणतंत्र दिवस पर रुद्रपुर क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल होकर किया ध्वजारोहण*

खबरे शेयर करे -

*विधायक शिव अरोरा ने 77वे गणतंत्र दिवस पर रुद्रपुर क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल होकर किया ध्वजारोहण*

रुद्रपुर। 77 वे गणतंत्र दिवस विधायक शिव अरोरा ने क्षेत्र मे विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों मे शामिल होकर ध्वजारोहण कर समस्त क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा के एलाइन्स कॉलोनी चौराहा, फ्रेन्स कॉलोनी, वार्ड न. 2 गोल्डन ड्रीम स्कूल, वार्ड न. 1 उदय भारतीयम स्कूल, भाजपा कार्यालय मे ध्वजारोहण किया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के बाद मे इसके सविधान को 26 जनवरी 1950 मे आत्मसार किया जिसके बाद भारत मे लोकतान्त्रिक व्यवस्था के तहत एक मजबूत सविधान लागू हुआ जो दशकों से भारत को विश्व पटल पर मजबूत बनाये हुऐ है।
वही गणतंत्र दिवस को हम हर वर्ष की भाती अपने देश के गौरव सेना के पराक्रम, शक्तिशाली भारत की गौरव गाथा को याद करते हुए गणतंत्र दिवस मानते हैं, हमारे देश जो आज स्वच्छंद वातावरण में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है उसके लिए हमारी तीनों सेना का विशेष योगदान है और हम हमारे वीर बहादुर सैनिकों के इस योगदान को कभी भुला नहीं सकते है।
यह सब, हमारे जीवंत गणतन्त्र को शक्तिशाली बना रहे हैं। हमारी तीनों सेनाओं के बहादुर जवान, मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव सतर्क रहते हैं। हमारे कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवान, देशवासियों की आंतरिक सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। हमारे अन्नदाता किसान, देशवासियों के लिए पोषण सामग्री उत्पन्न करते हैं। हमारे देश की कर्मठ और प्रतिभाशाली महिलाएं अनेक क्षेत्रों में नए प्रतिमान स्थापित कर रही हैं। हमारे सेवाधर्मी डॉक्टर, नर्स और सभी स्वास्थ्य-कर्मी देशवासियों के स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं। हमारे निष्ठावान सफाई मित्र, देश को स्वच्छ रखने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। हमारे प्रबुद्ध शिक्षक, भावी पीढ़ियों का निर्माण करते हैं। हमारे विश्व-स्तरीय वैज्ञानिक और इंजीनियर, देश के विकास को नई दिशाएं देते हैं। हमारे मेहनती श्रमिक भाई-बहन, राष्ट्र का नव-निर्माण करते हैं। हमारे होनहार युवा और बच्चे, अपनी प्रतिभा और योगदान से देश के स्वर्णिम भविष्य के प्रति हमारा विश्वास मजबूत करते हैं। हमारे प्रतिभाशाली कलाकार, शिल्पकार और साहित्यकार, हमारी समृद्ध परम्पराओं को आधुनिक अभिव्यक्ति दे रहे हैं। अनेक क्षेत्रों के विशेषज्ञ, देश के बहुआयामी विकास को दिशा दे रहे हैं। हमारे ऊर्जावान उद्यमी, देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने वाले व्यक्ति और संस्थान, अनगिनत लोगों के जीवन में प्रकाश का संचार कर रहे हैं। सरकारी तथा गैर-सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में काम करने वाले सभी कर्तव्यपरायण लोग, राष्ट्र-निर्माण में अपनी सेवाएं समर्पित कर रहे हैं। इस प्रकार सभी जागरुक एवं संवेदनशील नागरिक, हमारे गणतन्त्र की प्रगति यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे गणतंत्र को सशक्त बनाने के प्रयासों में कार्यरत है।प्रवासी भारतीय, हमारे गणतंत्र की छवि को विश्व-पटल पर गौरव प्रदान करते हैं।
विधायक अरोरा ने कहा यह गणतंत्र दिवस पर हम संकल्प लें कि हम अपने देश की विकास यात्रा को मिलकर और मजबूत व सशक्त बनाएंगे, जिससे भारत विश्व पटल पर एक विकसित भारत की यात्रा की ओर आगे बढ़ते हुए नई पहचान नये आयामों को स्थापित करेगा।

इस दौरान राजकुमार मुंजाल, हरनाम चौधरी, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता, पार्षद एमपी मौर्य, रामाधारी गंगवार, राज कोली, सुनील यादव, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, कृष्ण पाल, सुदीप डे, प्रसंजीत, सूरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -