मेट्रोपोलिस कॉलोनी में निवासियों की आमसभा,मोवा की आमसभा में गूंजा सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा

मेट्रोपोलिस कॉलोनी में निवासियों की आमसभा

मोवा की आमसभा में गूंजा सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा

मेट्रोपोलिस कॉलोनी में निवासियों की आमसभा,मोवा की आमसभा में गूंजा सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा

 

रुद्रपुर। नगर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपोलिस सिटी में निवासियों की आमसभा में सुरक्षा की लचर व्यवस्था एवं अराजक तत्वों हरकतों पर चिता व्यक्त करते हुए व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई गई। विला क्लब के प्रांगण में अध्यक्ष प्रवीण कोठारी की अध्यक्षता एवं असलम कोहरा के संचालन में आयोजित मेट्रोपोलिस सिटी ऑनर्स एसोसिएशन (मोवा) की आमसभा में निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किए जाने, सार्वजनिक स्थलों पर अराजक तत्वों पर नकेल कसी जाने, कॉलोनी में व्यवसायिक गतिविधियां बंद किए जाने, गेटों पर कंप्यूटराइज्ड सिस्टम लगाए जाने, गेट नंबर 3 से आवागमन शुरू किए जाने, मेट्रोपोलिस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (एमआरडबल्यूए) द्वारा आय – व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किए जाने तथा यूपीसीएल के विद्युत कनेक्शन लगाए जाने आदि मुद्दों पर कार्यवाही किए जाने के प्रस्ताव पारित किए गए। सभा में एमआरडबल्यूए का पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं होने पर उसे अवैध घोषित किया गया। सचिव राजीव भटनागर ने निवासियों के हित में न्यायालयों में चल रही कार्यवाहियों की जानकारी दी। सभा में डॉ. ए के शर्मा, के एस कार्की, पंकज तिवारी, डा. गिरीश गुरुरानी, विकास गर्ग, सज्जन कुमार, बसंत जोशी, महेंद्र पोपली, राजीव भिवानी, रमेश यादव और पंकज आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement