कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का विधायक तिलक राज बेहड़ ने किया स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का विधायक तिलक राज बेहड़ ने किया स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

 

विधायक बोले—आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के दृष्टिगत संगठन को मजबूत करने में विधि प्रकोष्ठ की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

 

रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के रुद्रपुर स्थित आवास पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय नारायण यादव, जिला सचिव राजीव सिंह एवं प्रदेश इकाई के सचिव इंद्रजीत सिंह बिट्ठा का विधायक तिलक राज बेहड़ ने पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। विधि प्रकोष्ठ पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो संवैधानिक मूल्यों, कानून के शासन और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से विधि प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए सभी कांग्रेसजनों को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

 

कार्यक्रम में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह, सचिव एडवोकेट आरएस रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सर्वेश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता उमा गक्खर, सूरज सक्सेना, गिरिराज कुमार, अधिवक्ता अरविंद सक्सेना, वीरेंद्र सिंह रावत, नितिन गक्खर सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को एकजुट होकर मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 

(तिलक राज बेहड़)

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement