आपरेशन सिंदूर कि सफलता पर पीएम मोदी, सैन्य बलों को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने दी बधाई

आपरेशन सिंदूर कि सफलता पर पीएम मोदी, सैन्य बलों को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने दी बधाई

काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदला ले लिया गया है। आपरेशन सिंदूर कि सफलता पर पीएम मोदी, सैन्य बलों को बधाई देते हुए श्री चीमा ने कहा कि सीज फायर कर पाकिस्तान को मैसेज दिया गया है कि भारत बहुत मजबूत है, पाकिस्तान उसकी टेक्नोलॉजी का मुकाबला नहीं कर सकता। विधायक ने जोर देते हुए कहा कि आतंकी का कोई धर्म नहीं होता, इसलिए किसी भी धर्म को इसका साथ नहीं देना चाहिए। इनसे बचने के लिए इनका खात्मा किया जाना आवश्यक है। विधायक रामनगर रोड स्थित अपने कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब थे। काशीपुर के विकास के मुद्दे पर विधायक बोले कि, विकास किसी एक के द्वारा नहीं किया जा सकता, इसे सब मिलकर करते हैं। काशीपुर एक अच्छा शहर है। यहां सभी सुविधाएं हैं। अभी भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की राज्य सेक्टर में भेजी गई लगभग 10 करोड़ रुपये से बनने वाली 13 कि.मी. सड़कें शासन से स्वीकृत हो गई हैं। उन्होंने इस हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में 65 करोड़ की लागत से 200 बैड के अस्पताल को स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही इस दिशा में कार्य आरंभ हो जाएगा। एमपी चौक पर आरओबी के नीचे पार्किंग के मुद्दे पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि इसमें कुछ बिंदुओं पर वे मेयर व एसडीएम से वार्ता करेंगे। यात्रा के लिए लोगों को रोडवेज बस पकड़ने में आने वाली दिक्कत के बारे में बताने पर विधायक ने जल्द ही बस अड्डा शिफ्ट कराये जाने की बात कही। वार्ता के दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा और भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement