-->

पूर्व ग्राम प्रधान प्रमिला ढाली के निधन पर क्षेत्र में शोक

खबरे शेयर करे -

पूर्व ग्राम प्रधान प्रमिला ढाली के निधन पर क्षेत्र में शोक

दिनेशपुर। ग्राम सभा बरीराई के सुंदरपुर निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान प्रमिला ढाली के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और विभिन्न समाजों के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रमिला ढाली वर्ष 2005 से 2010 तक ग्राम प्रधान रहीं। ग्रामीणों के अनुसार उनके कार्यकाल में गांव में बीपीएल राशन कार्डों का वितरण, बिजली के खंभों की स्थापना सहित कई विकास कार्य हुए। वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती थीं और गांव के छोटे-मोटे विवादों का आपसी सहमति से समाधान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रमिला ढाली ने समाजसेवा और जनहित के कार्यों से क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका निधन समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, तारक बाछाड़, डॉ. नारायण हालदार, रवि सरकार, विजय बाछाड़, मिथुन ढाली, महानंद मंडल, विभूति हालदार, रतन बैरागी, संजय ढाली, चैतन्य मंडल, अमर विश्वास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -