शिक्षा के मंदिर में शिक्षाक ही बना भक्षक,पढ़िए पूरी ख़बर क्या है मामला

शिक्षा के मंदिर में शिक्षाक ही बना भक्षक

-विभाग के अधिकारियों के पहुंचने से पहले आरोपी प्रधानाध्यापक मौके से फरार

दिनेशपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदयनगर के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं एवं भोजन माता के साथ अश्लील हरकत करने का अभिभावकों ने आरोप लगाया। सूचना मिलने पर अभिभावक महिलाएं भड़क गयी। महिलाओं ने विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। अधिकारियों द्वारा आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर महिलाएं शांति हुई। मौका देखकर आरोपी प्रधानाध्यापक विद्यालय से फरार हो गया।

विजयनगर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह की सूचना पर मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी भास्करा नंद पांडे व एसआई मनोज कुमार मय फोर्स के विद्यालय पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को शांत कराया तत्पश्चात छात्रों व भोजन माता से आरोपी प्रधानाध्यापक रामप्रकाश गंगवार द्वारा की गई गलत हरकतो की जानकारी ली। सभी छात्राओं ने प्रधानाध्यापक द्वारा हररोज पुस्तकालय में एक छात्रा बुलाकर उनके बदन से कपड़े खोलकर गलत हरकत करने की शिकायत की। वहीं भोजन माता ने अधिकारियों को बताया कि प्रधानाध्यापक अक्सर पानी मांगने के बहाने गलत बातें करते थे। खंड शिक्षा अधिकारी पंत ने सभी के बयान दर्ज कर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्कृति की। इधर एसआई मनोज कुमार ने कहा कि अभिभावकों द्वारा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देने के बाद ही जांच कर मामला दर्ज किया। देर शाम पीड़ित छात्रा की माता द्वारा थाने में आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार मांग की। इस मौके पर पंचायत सदस्य मीना शाह, ममता मंडल, सावित्री देवी, मिनती बाछाड़, प्रियंका हालदार, लीलावती सरदार, गीता शाह, मनोज बैरागी, पारसनाथ विश्वास, कुवेर मंडल, गुरदेव सिंह, शेखर मंडल आदि सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement