मैट्रोपॉलिस में हुई हत्या मामले में अब हुई 9वीं गिरफ्तारी, 25000 का ईनामी लगा पुलिस के हाथ

रुद्रपुर। बीते दिनों मैट्रोपॉलिस में हुई हत्या मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पूरे मामले में अब तक कार्यवाही करते हुए 9वीं गिरफ्तारी की है। बता दें बीते दिनों शहर की मैट्रोपॉलिस कालोनी में एक विवाद हो गया था। जिसमें एक युवक की हत्या हो गई थी। पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उक्त मामले में वांछित चल रहे करन पुत्र बलकार सिंह निवासी बिलासपुर को थाना पंतनगर की टीम ने रामपुर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का ईनाम था। वहीं अभी एक अभियुक्त फरार है, जिसकी तालाश में पुलिस जुटी हुई है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह डांगी, एसआई संजय सिंह, एसआई पंकज कुमार, एसआई दिनेश कुमार, कांस्टेबल भूपाल सिंह, कांस्टेबल कृपाल कुंवर शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement