-->

*एनएसएस स्वयंसेवियों ने विशेष शिविर ले छठे दिन निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली*

खबरे शेयर करे -

*एनएसएस स्वयंसेवियों ने विशेष शिविर ले छठे दिन निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली*

*नानकमत्ता।* नगर के श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान से ग्राम सिद्धा नवदिया में विशेष शिविर के छठे दिन सड़क व साइबर क्राइम सुरक्षा अभियान चलाया तथा अग्नि शमन दिवस के रूप में दिवस मनाया। स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने प्रथम सत्र में शिविर स्थल पर साफ सफाई की, तदपरान्त योगासन एवं भजन कीर्तन किये। प्रातः नाश्ता के उपरांत छात्र-छात्राओं ने अभिग्रहीत ग्राम सिद्धा नवदिया में सड़क सुरक्षा एवं साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने गाँव के लोगों को सड़क सुरक्षा हेतु अपने विचार प्रस्तुत किये। द्वितीय सत्र बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों ने सड़क में वाहनों से चल रहे यात्रियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता गतिविधियों के बाद, सभी कार्यक्रम अधिकारी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने दैनिक जीवन में सड़क सुरक्षा प्रथाओं को बनाए रखने और बढ़ावा देने की शपथ ली साथ ही समन्वयक के सामने नुक्कड़ सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्नि शमन अधिकारी, पुलिस विभाग उमेश सिंह दानू, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीता मेहता द्वारा दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि उमेश सिंह दानू ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते स्वयंसेवियों को आग से बचाव के उपायों और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा कहा कि समाज को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। बौद्धिक सत्र में डॉ. किरन ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा व आज कल बड़े स्तर पर हो रहे डिजिटल साइबर क्राइम से सम्बन्धित जागरूकता प्रश्नोत्तरी एवं विस्तृत जानकारी दी गयी। मंच से संचालन नंदनी राणा एवं शिवानी चंद द्वारा किया गया। इधर शिविर में आई पंथ रतन बाबा हरबंश सिंह जी बाबा टहल सिंह जी अस्पताल नानकमत्ता की स्वास्थ्य विभाग टीम ने स्वयंसेवियों को बताया कि भारत में कुपोषण एक गंभीर चुनौती है, जहाँ 5 वर्ष से कम आयु के 35.5% बच्चे स्टंटेड (उम्र के अनुसार कम लंबाई) हैं और 32.1% बच्चे अल्पवजन (कम वजन) के शिकार हैं। सरकार ‘पोषण 2.0’ और ‘हॉट कुक्ड मील’ जैसी योजनाओं के माध्यम से पौष्टिक भोजन सुनिश्चित कर रही है, और दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान चलाकर कुपोषण पर प्रहार कर रही है। इस मौके कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु बाला, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ.आरती राणा, डॉ. राधा बिष्ट पंवार, डॉ. नीतू, पंकज सिंह बोहरा, मनोज कुमार, दीपा दानू, प्रगति राणा, पूनम राणा, रेनू थापा, ज्योति राणा, बरुन कुमार सक्सेना, काजल वर्मन, देवराम, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -