स्टेपिंग स्टोन मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ

स्टेपिंग स्टोन मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित स्टेपिंग स्टोन मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ओर से महाराणा प्रताप चौक पर एक नुक्कड़ नाटक तथा रैली का आयोजन रविवार दोपहर किया गया, जो कि कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर मोमिता तथा समाज की हर महिलाओं पर हो रहे जघन्य अपराधों के विरोध स्वरूप था। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं पर हो रहे इन अपराधों को रोकने के लिए जनता को जागरूक करना था। इसके द्वारा सरकार से अपील की गई कि इन अपराधों के लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जाएं और अपराधियों को सजा मिले जिससे सभी पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके। इस उपलक्ष में विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह रावत, सूरज सिंह बिष्ट, आनंद सिंह रावत तथा विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता बिष्ट उपस्थित रहीं। साथ ही साथ विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती जोशना डोनाल्ड तथा अध्यापकगण श्रीमती उर्मिला, श्रीमती अंजना, श्रीमती दीक्षा, श्वेता केसरी, सपना नेगी, श्रीमती तनुजा, श्रीमती अवनीत कौर,श्रीमती दीपा मलेठा, ज्योति रावत, चंदा शर्मा, निधि सिंह तथा चिराग सक्सेना भी उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के दौरान जनता ने बच्चों का खूब मनोबल बढ़ाया तथा लोगों ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा कि विद्यालय द्वारा इतना अच्छा कदम उठाया गया जिसने जनता को एक प्रेरणादायक संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement