नगर पंचायत सभागार में आकांक्षी ब्लॉक के तहत संकल्प सप्ताह के चलने वाले कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण दिवस मनाया गया।

नगर पंचायत सभागार में आकांक्षी ब्लॉक के तहत संकल्प सप्ताह के चलने वाले कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण दिवस मनाया गया।

दिनेशपुर। नगर पंचायत सभागार में आकांक्षी ब्लॉक के तहत संकल्प सप्ताह के चलने वाले कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण दिवस मनाया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग उधम सिंह नगर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि गदरपुर ब्लॉक आकांक्षी ब्लॉक चुना गया है।इसी के तहत 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। नगर पंचायत दिनेशपुर सभागार में पोषण मेले का आयोजन किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती धात्री महिलाओं में पोषण की कमी न रहे। इससे संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई हैं। इस मौके पर बोलते हुए गदरपुर सीडीपीओ बीना भंडारी ने कहा के स्थानीय फलों सब्जियों से किस प्रकार से ज्यादा से ज्यादा भोजन प्राप्त किया जाए इसलिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। हमारा उद्देश्य है कि गदरपुर ब्लॉक के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कुपोषण की समस्या ना रहे। इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। और दिनेशपुर सभागार में बांग्ला रीति रिवाज के अनुसार महिलाओं की गोद भराई और बच्चों के अन्नप्राशन का कार्यक्रम किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement