गणतंत्र दिवस पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने जगह-जगह पहुंचकर किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने जगह-जगह पहुंचकर किया ध्वजारोहण

रूद्रपुर। गणतंत्र दिवस पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने दुधिया नगर स्थित ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, सुभाष कॉलोनी स्थित मदरसा गरीब नवाज पब्लिक स्कूल,रम्पुरा स्थित बाल विकास विद्या मंदिर स्कूल, शांति कालोनी स्थित न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल, वॉर्ड चार स्थित के आर पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण किया एवं भारत माता के चित्र पर भी पुष्पंजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर निवर्तमान मेयर रामपाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और महान क्रांतिकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का दिन हम सभी के लिए गर्व का दिन है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। रामपाल सिंह ने कहा कि आज हम आजादी की जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं वह हमारे महापुरूषों की के त्याग और बलिदान की बदौलत ही हमें मिला है। उन्होंने कहा कि देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया आज की युवा पीढ़ी को आजादी के सच्चे मायने समझने होंगे और उन महान बलिदानियों की शहादत को हमेशा याद रखना होगा। हमारे पूर्वजों ने लंबे संघर्ष के बाद देश को आजादी दिलाई। इसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम अपने दायित्वों का पालन ईमानदारी और निष्ठा से करें। रामपाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का पारदर्शी तरीके से हर पात्र तक पहुंचाना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर भुवन गुप्ता प्रमोद शर्मा सुरेश विश्वास डॉ राकेश सिंह,बाबू खान डॉ सोनू खान राकेश सिंह अजय यादव, छेदा लाल राठौर, नुक्ता प्रसाद राठौर, नितिन भल्ला,राजेंद्र बजरंगी, संजय राधू, अक्षय गहलोत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement