बाबा साहिब की 132 वीं जयंती पर पूर्व विधायक ठुकराल ने बाबा साहिब को किया याद, किया माल्यार्पण

रुद्रपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 132 वी जयन्ती के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ आदर्श कॉलोनी वार्ड 36 बुद्ध पार्क व अंबेडकर चौक पर पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया एवं उनके द्वारा बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे उनके द्वारा देश के लिये किये गये महान कार्यो से प्रेरणा लेने की आवश्यकता हैl पूर्व विधायक ठुकराल ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहब ने शोषित, दलित, दबे कुचले वर्गो के उत्थान हेतु अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस दौरान सुनील सागर,दीपक सागर,पार्षद रंजीत सागर,बंटी राजोरिया अखिल विश्वास, राजकुमार सागर, कमल राणा,
राहुल कुमार,सोनू कुमार, राजेंद्र सिंह, बंटी कोली,देवेंद्र प्रजापति,दीपक सागर, सुशील कुमार,अर्जुन विश्वास, आकाश सागर, क्रिस्नपाल सागर,रमन सागर, आकाश सागर, प्रेम शंकर, धर्मेंद्र सागर,अमन,सागर, मोंटी खेड़ा विक्रम बिष्ट ,अक्षय चंदोला, गुरुप्रकाश,कमल कोली, जितेन्द्र कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement