महिला की तहरीर पर बाजपुर पुलिस ने किया तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

महिला की तहरीर पर बाजपुर पुलिस ने किया तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

बाजपुर: सुल्तानपुर पट्टी निवासी महिला उषा रानी पत्नी किशोरी लाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम सुल्तानपुर तहसील बाजपुर के खाता खतौनी नंबर. 00269 खसरा संख्या= 783 रकबा,1.100 भूमि की स्वामी है। यह भूमि कागजातमाल में मेरे नाम वर्ग, 1क भूमिधरी में दर्ज अभिलेख है जिसकी मैं मालिक हूं मेरी उक्त भूमि की कीमत लगभग डेढ़ से दो करोड रुपए में है। मोहम्मद अकरम पुत्र अब्दुल रशीद निवासी श्याम नगर सुल्तानपुर थाना बाजपुर लालची एवं सातिर किस्म का व्यक्ति है। मोहम्मद अकरम की नियत में लालच आ गया मोहम्मद अकरम भूमि को धोखाधड़ी में चार सो बीसी से हड़पना चाहता है यह एक सोची समझी साजिश के तहत मेरी उक्त भूमि को धोखाधड़ी से हड़पने के लिए मोहम्मद अकरम ने एक फर्जी इकरारनामा विक्रय पत्र अपने हक में टाइप करवा कर उसे पर मेरे फर्जी हस्ताक्षर बनाकर तैयार किया है। मोहम्मद अकरम फर्जी दस्तावेज की आड़ में मेरी भूमि हड़पना चाहता है। मोहम्मद अकरम ने धोखा देने के उद्देश्य से सब रजिस्टार महोदय बाजपुर के कार्यालय की दो रसीद भी लगाई हैं। दिनांक 27. 8. 2023 को समय करीब 3:00 बजे दिन में प्रार्थनी अपने खेत पर गई हुई थी तभी वहां पर मोहम्मद अकरम अपने दो अन्य साथियों के साथ आ गया और मुझे गंदी-गंदी गालियां देकर धमकाने लगा और गंदी नियत से मेरे ऊपर हाथ चलाते हुए धक्का देकर मुझे जमीन पर गिरा दिया। और कहने लगा कि अगर तूने कोई कार्यवाही भी की तो हम तुझे जान से मार देंगे। मौके पर मौजूद गवाह कुलदीप सिंह पुत्र हीरा सिंह तथा धर्मेंद्र सैनी पुत्र स्वर्गीय श्री प्रीतम सैनी ने वामुश्किल से बचाया। प्रार्थना पत्र के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर ने बाजपुर कोतवाली को अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करने को आदेश दिया। कोतवाली बाजपुर पुलिस ने 18.11.2023 को तीन नाम दर्ज लोगों 1.मोहम्मद अकरम पुत्र अब्दुल रशीद 2. जाकिर हुसैन पुत्र साबिर हुसैन.3 नूर अली पुत्र गुलाम नबी निवासीगण श्याम नगर सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर के खिलाफ आईपीसी की धारा= 323,467,468,471,504,506 में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। बाजपुर पुलिस में बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है जल्दी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement