




अल्मोड़ा के प्रथम आगमन पर प्रदेश मंत्री गौरव को नगर वासियों ने लिया हाथोंहाथ

प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे थे गौरव
अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री गौरव पांडे के प्रथम अल्मोड़ा आगमन पर जिले के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम जनता ने उनका भव्य स्वागत किया लोगो में गौरव के स्वागत के लिए होड़ मची हुई थी
लोधिया बैरियर पर भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊं, बैंड-बाजों और जोरदार नारों के साथ प्रदेश मंत्री गौरव का स्वागत किया
इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ श्री पांडे का स्वागत समारोह स्थल होटल शिखर तक पहुँचा, जहाँ उनका कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया गया
होटल शिखर में आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्त्रियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर तिलक और हार से प्रदेश मंत्री गौरव पांडे का अभिनंदन किया इस पारंपरिक स्वागत ने समारोह को और अधिक सांस्कृतिक और भव्य बना दिया
बीजेपी जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि
प्रदेश मंत्री पद पर गौरव पांडे की नियुक्ति से अल्मोड़ा को संगठन में मजबूती मिलेगी प्रदेश संगठन में मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है जिसके बाद उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे
प्रदेश मंत्री गौरव पांडे ने अपने संबोधन में कहा वो अल्मोड़ा वासियों के स्वागत से अभिभूत है जिसके लिए उन्होंने अल्मोड़ा वासियों का धन्यवाद लिया उन्होंने कहा
वो पूर्ण समर्पण और तनमयता के साथ क्षेत्र की जनता के विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत करेंगे और सब मिलकर 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाएँगे
पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा
“गौरव पांडे के नेतृत्व में युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उनका मार्गदर्शन संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा युवा नेता
गौरव पांडे को प्रदेश टीम में शामिल करने से अल्मोड़ा जिले को सरकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक कार्यों में और अधिक लाभ एवं अवसर प्राप्त होंगे
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, दायित्व धारी गंगा बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, नीमा आर्य, नगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, पूर्व दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक
संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिष्ट, पूनम पालीवाल, नरेंद्र आगरी
जिला मंत्री रेखा आर्य, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, कमल बिष्ट,
कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट
सौरभ वर्मा,जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी, मदन बिष्ट,
नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट
महिला मोर्चा कि किरण पंत, मोहिनी कनवाल, दीपा अधिकारी, निशा बिष्ट, नेहा उप्रेती, मीरा मिश्रा,बिना नयाल,प्रीति रस्तोगी, कविता वर्मा,जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, रमेश धपोला, सतीश लोहनी, राजीव गुरुरानी, दीपक पांडे, आनंद भोज, मंगल सिंह, जय सहगल, राजिक,सुनील कर्नाटक, कैलाश गुरुरानी, मनोज तिवारी, आनंद कनवाल, हरीश कनवाल, जगदीश नगरकोटी, चंद्रशेखर, कमल वर्मा, मनोज लटवाल, संजय जोशी, सागर वर्मा , व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा , हरीश नेगी, घनश्याम तिवारी, पूरन पालीवाल, राहुल कुमार, भारतेंदु , वीरेंद्र आर्य, राहुल जोशी, बिपिन बिष्ट, राहुल बिष्ट,
हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, महामंत्री मनीष बिष्ट,सुन्दर मटियानी, सुनील नेगी, श्याम।मेहता,लोकेश कालाकोटी, किशन बिष्ट, जगत भट्ट, संजय सिंह मेहता, अजय मेहता, दीपक भंडारी,राजेंद्र प्रसाद, हितेश भट्ट,
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, हिमांशु बनौला, भानु अधिकारी, कुकी पांडे, नितिन पंत,
युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी के साथ अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत ने संयुक्त रूप से किया।

