न्यायाधीश बनने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तान्या मिढ्डा को दी शुभकामनाएं, परिजनों को दी बधाई

रुद्रपुर। कुमांऊ दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मल्सा गिरधरपुर स्थित श्री तुलसी धाम में शीष नवाया। साथ ही प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को जनता के सामने रखा। इस दौरान सीएम धामी ने ऊधमसिंह नगर के लालपुर की बेटी तान्या मिढ्ढा को न्यायाधीश बनने पर बधाई दी। साथ ही परिजनों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यदि आपका लक्ष्य निर्धारित हो और आप उसके लिए जी जान से मेहनत करोग, तो वह एक दिन अवश्य पूरा होगा। तान्या की मेहनत के चलते उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement