विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काशीपुर मीडिया सेंटर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बाइक रैली के माध्यम से सभी नगर वासियों को किया पर्यावरण के प्रति जागरूक

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काशीपुर मीडिया सेंटर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बाइक रैली के माध्यम से सभी नगर वासियों को किया पर्यावरण के प्रति जागरूक*

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काशीपुर मीडिया सेंटर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बाइक रैली के माध्यम से सभी नगर वासियों को किया पर्यावरण के प्रति जागरूक

 

काशीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काशीपुर मीडिया सेंटर के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ ही क्षेत्रभर के पत्रकारों ने आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की मंशा से जागरूकता अभियान बाइक रैली का आयोजन किया। काशीपुर कोतवाली से प्रारंभ हुई रैली मुख्य बाजार से डॉक्टर लाइन व पं. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग से एमपी चौक होते हुए कोतवाली पहुंची। जहां विधिवत रूप से रैली का समापन किया गया। काशीपुर मीडिया सेन्टर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था, कि पेड़ लगाना ही काफी नहीं उनकी देखभाल एवं उनका पालन पोषण करना भी जरूरी है। मीडिया सेन्टर द्वारा आयोजित इस रैली की क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है। तमाम लोगों का कहना था कि पेड़-पौधे तो सब लगाते हैं और लगाना चाहते हैं, लेकिन उनके संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा जाता। ऐसे में मीडिया सेन्टर का जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement