ऑपरेशन प्रहार: ट्रांजिट कैंप में तमंचे और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर
ऊधम सिंह नगर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचे और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम मोदी मैदान होते हुए पंचवटी कॉलोनी पहुंची। कॉलोनी के गेट के पास खड़े दो युवक पुलिस को देखकर सामने की बिल्डिंग की ओर भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर रोहित वाल्मीकि के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि ध्रुव उर्फ पुलपुलिया के पास से एक नुकीला चाकू मिला। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने हथियार अपनी सुरक्षा के लिए रखे थे।
पुलिस ने रोहित वाल्मीकि पुत्र राजेश निवासी शिवनगर, ट्रांजिट कैंप और ध्रुव उर्फ पुलपुलिया पुत्र बिरजू सागर निवासी शिवनगर, ट्रांजिट कैंप को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की उम्र 18 वर्ष बताई गई है।
इस मामले में कोतवाली ट्रांजिट कैंप में मुकदमा संख्या 327/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/4/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल दीपक जो
शी शामिल रहे।





