Homeउत्तराखंडविश्व पर्यावरण दिवस पर मेयर रामपाल की अगुवाई में गांधी पार्क में...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मेयर रामपाल की अगुवाई में गांधी पार्क में हुआ पौधारोपण, चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर मेयर रामपाल सिंह की अगुवाई में गांधी पार्क में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया और लोगों से पर्यावरण को लेकर जागरूक होने का आहवान किया। इसके साथ ही मेयर रामपाल सिंह ने पर्यावरण दिवस पर गांधी पार्क में साफ सफाई की और आम, लीची, नींम, अशोक सहित कई रोपित किये गये। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी मुद्दा नहीं है बल्कि यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रकृति ने हमें सब कुछ दिया है। इसे सहेजकर रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रकृति के द्वारा प्रदत्त पर्यावरण के विरू( कार्य करने की वजह से पर्यावरण को नुकससान हुआ है। इसलिए हमें एकजुट होकर पर्यावरण के सुधाार के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति का हमारे जीवन में बहुत महत्व है क्यों कि ये पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ ही हमें जीवन जीने के लिए स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। पर्यावरण प्रदूषित होने की वजह से कई विकृतियां सामने आ रही हैं। दूषित पर्यावरण जहां जन स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालता है वहीं इसके परिणाम हमें बड़ी प्राकृतिक आपदाओं के रूप में भी भुगतने पड़ते हैं। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही हम पर्यावरण को सुरक्षित बना सकते हैं। कोई भी व्यक्ति जरा सी इच्छा रखकर थोड़े से प्रयास से पर्यावरण को सुरक्षा एवं संरक्षण दे सकता है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शैली फुटेला ने कहा कि पेड़ ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत हैं। हर व्यक्ति एक पेड़ लगाये तो पर्यावरण की स्थिति काफी सुधर सकती है। इससे प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और ग्रीन हाउस प्रभाव भी कम होगा। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राजू नबीयाल, वंदे मातरम ग्रुप के संजय सनातनी, सेनेटरी इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह,कुलदीप कुमार, प्रधान लिपिक कपूर सिंह,गौतम सिंह, शुभम पाल, अजय कश्यप,विक्की भारती समेत नगर निगम के पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!