पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक युवक को मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

काशीपुर। बिना नम्बर की बाइक पर कच्ची शराब ले जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से 37 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत उसका चालान किया है। ग्राम थारी रामनगर निवासी मलकीत सिंह पुत्र भगवान सिंह को पुलिस ने कुण्डेश्वरी क्षेत्रान्तर्गत थौनपुरी जुड़का क्षेत्र में बिना नम्बर की बाइक पर कच्ची शराब ले जाते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से 37 लीटर कच्ची शराब बरामद होने पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत उसका चालान किया गया है। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह, कां. किशोर फर्त्याल, दीवान गिरी, संजय कुमार व कुलदीप शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement