पुलिस ने होर्डिंग चोरी मामले में ठाकुरद्वारा के व्यक्ति को गिरफ्तार किया

पुलिस ने होर्डिंग चोरी मामले में ठाकुरद्वारा के व्यक्ति को गिरफ्तार किया

काशीपुर। होर्डिंग चोरी मामले में ठाकुरद्वारा के व्यक्ति को गिरफ्तार कर कुण्डा थाना पुलिस ने माल बरामद कर लिया है। बीती 10 मई को जोगेंद्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी बचन सिंह कॉलोनी वार्ड नंबर 7 मुजफ्फरनगर हाल निवासी रेशू एडवरटाइजिंग प्रा. लि. बिहार
मुजफ्फरनगर फील्ड मैनेजर द्वारा सूचना दी गई कि उनकी कंपनी के होर्डिंग केवीआर बाईपास व मंडी समिति गेट से चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने धारा 379 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। घटना के खुलासे को गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर मैन्युअल रूप से जानकारी जुटाने हुए मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को ढांडी पुल से पहले दो प्लास्टिक के कट्टों में चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त हामिद राजा पुत्र अख्तर हुसैन निवासी वार्ड नंबर 16 बिजली घर के पीछे ठाकुरद्वारा ने पूछताछ में बताया कि उसने यह चोरी सलीम के साथ मिलकर की थी। वह बहुत गरीब आदमी है।सलीम ने उसे लालच दिया तो वह सलीम के साथ चोरी करने आ गया। माल बरामदगी पर उक्त मुकदमे में धारा 411 व 34 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौड़, अपर उप निरीक्षक दीपक चौहान, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह व संजय कुमार थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement