सरकारी नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। सरकारी नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुण्डा थाना अंतर्गत सूर्या पुलिस चौकी इंचार्ज कौशल भाकुनी ने बसई निवासी निपेन्द्र पुत्र चरनजीत के द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत किये जाने पर निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज किया। निपेन्द्र ने भरतपुर निवासी हरिदास सिंह पुत्र जयकिशन के खिलाफ तहरीर दी कि उसने सरकारी नौकरी का झांसा देकर ढाई लाख रुपए की ठगी कर ली है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धारा 420, 504 व 506 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की। आज सायं कुण्डा चौराहा के निकट हरिदास को चौकी इंचार्ज कौशल भाकुनी व कां. .देवेंद्र सिंह ने दबोच लिया। हरिदास पर कुण्डा थाने में पूर्व में भी धारा 420, 467,468, 504 व 506 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement