जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी। बघेलेवाला निवासी हरचरण सिंह पुत्र गुरमेज सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कहा कि बरखेड़ा पांडे निवासी सुमेर कौशिक उर्फ़ हिमांशु कौशिक पुत्र संजय शर्मा ने उसके साथ जमीन बेचने के नाम पर 1.14 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। साथ ही पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर समर कौशिक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।मंगलवार को कोतवाली सीओ वंदना वर्मा ने कोतवाली में मामले का खुलासा किया। बताया कि 1.140करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सुमेर कौशिक पुत्र संजय शर्मा निवासी बरखेड़ा पांडे को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि आरोपी अपने तीन अन्य साथियों गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, गुरकीरत सिंह के साथ मिलकर जमीन खरीदने बेचने के नाम पर लोगों का पैसा हड़प लेते हैं और उनको डरा धमका कर चुप कर देते हैं। मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी करेगी। पुलिस टीम में एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई संतोष देवरानी, एसआई मनोज जोशी, एसआई सुनील, एसआई कपिल कंबोज, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, कांस्टेबल गजेंद्र गिरी, मुकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, मनोज कुमार समेत आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement