पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त दो लोगों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 90 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। दोनों का आबकारी एक्ट में चालान किया है। कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम श्यामनगर निवासी राम गोपाल पुत्र झाउलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। उधर, टांडा चौकी पुलिस ने भी शुगर मिल के निकट से ग्राम कनकपुर निवासी मलकीत पुत्र रेशम सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 पाउच कच्ची शराब बरामद किये हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement