कच्ची शराब बरामद कर पुलिस ने अलग-अलग स्थान से तीन युवकों को किया गिरफ्तार

कच्ची शराब बरामद कर पुलिस ने अलग-अलग स्थान से तीन युवकों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब के धंधे में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कच्ची शराब बरामद कर तीनों का आबकारी एक्ट में चालान किया है। टांडा उज्जैन चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान शुगर मिल रोड से जाटव सभा टांडा उज्जैन निवासी राम उजागर पुत्र रामधारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पाउच, हरगनिया कालोनी के पास कोयले की रैक किनारे कच्ची शराब बेचते कुमायूं कालोनी कचनालगाजी निवासी बलवीर सिंह पुत्र युद्धा सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 पाउच तथा हरगनिया कालोनी निवासी राजू पुत्र मनीराम को कालोनी के पास शराब बेचते गिरफ्तार कर 26 पाउच कच्ची शराब बरामद की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement