पुलिस ने दहेज लोभियों पर विवाहिता के पति समेत पांच पर किया केस दर्ज

पुलिस ने दहेज लोभियों पर विवाहिता के पति समेत पांच पर किया केस दर्ज

काशीपुर। शादी के बाद बुलेट बाइक और दो लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए विवाहिता से मारपीट व गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने विवाहिता के पति समेत पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। महिला हेल्प लाईन प्रभारी को दी तहरीर में सना परवीन पुत्री मौ. नफीस निवासी मौ. अल्ली खां, आशियाना बिल्डिंग के सामने काशीपुर ने बताया कि उसकी शादी 12 अक्टूबर 2020 को वाशिद अली पुत्र नासिर हुसैन निवासी मौ. चौहानान, डेरिया मौहल्ला, कलैण्डर फैक्ट्री के पास जसपुर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ था। आरोप लगाया कि शादी में उपहार स्वरूप दी गई बाइक व अन्य सामान से पति व ससुरालीगण खुश नहीं थे। शादी के 15 दिन बाद ही पति वाशिद अली, सास शाहिन उर्फ शन्नो, ससुर नासिर हुसैन, देवर अलशान व ननद आयशा कम दहेज का ताना देते हुए उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। उसे घर से निकाल दिया गया तो मायका पक्ष सुसराल वालों को समझाकर उसे उसकी ससुराल छोड़ आते थे। एक बेटे का जन्म होने पर उसने सोचा कि अब ससुरालीगण उसका उत्पीड़न नही करेंगे किन्तु उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया और बेटा होने के कुछ माह बाद ही बुलेट बाइक दो लाख रुपये की डिमांड उसके सामने रख दी गई। इन्कार करने पर पति ने तलाक देकर किसी पैसे वाली लड़की से शादी करने की बात कही। आरोप है कि 23 सितंबर 2023 को दहेज की मांग को लेकर उसे बुरी तरह मारपीट कर बेटे सहित घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंचने पर अगले दिन पति मायके आ धमका और ग्यारह माह के बेटे को जबरदस्ती उठाकर अपने साथ जसपुर यह कहते हुए ले गया कि दहेज की मांग पूरी न की तो तुझे व तेरे बच्चे को जान से मार दूंगा। इसके बाद 11 अक्टूबर की रात पति स्मैक के नशे में एक अन्य लड़के के साथ मायके आया और उसकी कनपटी पर तमंचा लगा कर उसके माता-पिता के सामने ही गालीगलौच कर कहने लगा कि आज मैं तुझे जान से मार दूंगा और मारपीट शुरू कर दी। लोगों के इकटठा होने पर जान से मारने की धमकी देते हुये सभी वहां से भाग गये। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement