मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

*मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज*

 

 

 

काशीपुर। मारपीट व गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुण्डेश्वरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गंगापुर गोसाई निवासी अमित कुमार पुत्र हरद्वारी लाल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह बालाजी सिक्योरिटी कंपनी, सुभाषनगर काशीपुर में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है। सिक्योरिटी के अंडर में हेमंत पुत्र दलीप ठाकुर के बालाजी सिक्योरिटी पर कुछ पैसा बकाया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार सायं हेमंत, उसकी पत्नी कविता ठाकुर तथा दीपक कुमार निवासीगण चैती गांव एकराय होकर बालाजी सिक्योरिटी पहुंचे और गालीगलौच करते हुए धारदार हथियार दिखाकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोगों को आता देख तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement