महिला को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने किया केस दर्ज

काशीपुर। महिला को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम चतरपुर नायक थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद (यूपी) निवासी पवन कुमार पुत्र राजपाल ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि बीती 32 मार्च को दिन में करीब ग्यारह बजे उसकी माता मिथलेश देवी मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी थीं कि अचानक कार संख्या-यूके-18जी-9875 के चालक ने उनके पैर पर कार चढ़ा दी और भाग निकला। फ्रैक्चर होने पर पैर का ऑपरेशन कराना पड़ा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement