चीमा चौराहा पर करीब सात साल से लगे बेरिकेडिंग को पुलिस ने हटाया

चीमा चौराहा पर करीब सात साल से लगे बेरिकेडिंग को पुलिस ने हटाया

काशीपुर। चीमा चौराहा पर करीब सात साल से लगे बेरिकेडिंग को पुलिस ने हटा दिया है। इससे लोगों को लंबा घूम कर यू-टर्न भी नहीं करना पड़ेगा। करीब सात साल पहले बाजपुर रोड पर रोडवेज के समीप रेलवे फाटक के ऊपर फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू हुआ था। इसके चलते वाहनों का डायवर्जन कुंडेश्वरी रोड से चीमा रेलवे फाटक की ओर किया गया था। ऐसे में चीमा चौराहा पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी। इसे देखते हुए पुलिस ने चौराहे के बीच में बेरिकेडिंग लगाकर दोनों और से वन वे कर दिया। इसके साथ ही चीमा चौराहा से कुछ दूर रामनगर रोड पर एक कट से वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी। इससे स्टेशन रोड से आने वाले वाहनों को कुंडेश्वरी रोड पर जाने लिए रामनगर रोड पर कट से वाहनों को मोड़कर वापस लाना पड़ता था। इस दौरान यदि रेलवे फाटक बंद हो जाए तो कई घंटे जाम में भी फंसना पडता था। अब पुलिस ने चौराहे बेरिकेडिंग हटा दी है। फ्लाईओवर का निर्माण होने और बारिश के मौसम में वाहनों का दबाव कम होने से चौराहे से बेरिकेडिंग हटा दी गई है। यदि वाहनों का दबाव अधिक होगा तो चौराहे को एक बार फिर बंद कर दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement